मायावती नाराज, कहा-देश की महिलाओं से मांगे माफी मांगे आजम खां
समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां की लोकसभा में भाजपा सांसद रमा देवी पर अभद्र टिप्पणी करने से बसपा सुप्रीमो मायावती भी बेहद खफा हैं। मायावती ने ट्वीट किया है कि आजम खां को पूरे देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।
अखिलेश ने किया आजम का बचाव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आजम खां का बचाव करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी गलत नियत से नहीं थी। उन्होंने कहा कि आजम खां के संसद में बयान पर स्पीकर तय करें। अगर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल हुआ है तो मेरी पूरी पार्टी माफी मांगने को तैयार है। वहीं यह भी तो देखना चाहिए कि भाजपा के सांसदों ने क्या बोला है।
इससे पहले भाजपा सांसद रमा देवी ने आजम खां की गई विवादास्पद टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि आजम खां ने कभी औरतों की इज्जत नहीं की। हम सभी जानते हैं कि उन्होंने जया प्रदा को लेकर क्या कहा था। इन्हें लोकसभा में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। मैं स्पीकर से आजम खां को बर्खास्त करने का अनुरोध करूंगी। आजम खां को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।
मायावती नाराज, कहा-देश की महिलाओं से मांगे माफी मांगे आजम खां
Reviewed by myarticel
on
July 26, 2019
Rating:
Reviewed by myarticel
on
July 26, 2019
Rating:

No comments: