वैज्ञानिक चयन परीक्षा में डा. रत्नप्रभा ने किया टॉप
मऊ : कृषि अनुसंधान सेवा हेतु वैज्ञानिकों की राष्ट्रीय चयन परीक्षा में जैव आसूचना यानि बायो इन्फार्मेटिक्स जैसे नवीनतम व कठिन विषय में पहला स्थान प्राप्त कर डा. रत्नप्रभा ने अपने कर्मक्षेत्र मऊ एवं मातृभूमि बलिया जनपद को एक बार फिर पूरे देश में गौरवान्वित किया है। जनपद के कुशमौर स्थित राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो के प्रधान वैज्ञानिक डा. डीपी सिंह के निर्देशन में शोध कार्य करने वाली डा. रत्नप्रभा ने स्नातकोत्तर बनस्थली विद्यापीठ राजस्थान व पीएचडी मेवाड़ यूनिवर्सिटी से की है। अनुसंधान के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके कई शोध पत्र व पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं जो कृषि व कृषक समुदाय के लिए प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से काफी उपयोगी हैं। इन्हें राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई फेलोशिप, अनुदान व पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं। इन दिनों इनका स्थानांतंरण महिला वैज्ञानिक के रूप में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पटना स्थित शोध संस्थान में हो गया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कड़े व अनवरत परिश्रम, माता-पिता व गुरुजनों के आशीर्वाद, प्रधान वैज्ञानिक डा.डीपी सिंह के मार्गदर्शन, पटना शोध संस्थान में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अपने पति अजय कुमार सोनी के सहयोग को दिया है।
वैज्ञानिक चयन परीक्षा में डा. रत्नप्रभा ने किया टॉप
Reviewed by myarticel
on
July 26, 2019
Rating:

No comments: